सुपर स्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 ने सोमवार का टेस्ट भी कर लिया है पास और संकेत दे दिए हैं कि यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में सिर्फ हिंदी में 150 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी।

सोमवार को हफ्ते का पहला कामकाजी दिन होने के बावजूद अक्षय की फिल्म 2.0 ने 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 97.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से सोमवार तक यानी 5 दिनों में इस फिल्म ने 111 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

बात करें इस फिल्म के सभी भाषाओं में और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो हमें इसके ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े मिले हैं। अपने पहले वीकेंड में इस फिल्म ने तमिल और तेलगू और हिंदी मिला कर पूरे भारत में 298 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। ओवरसीज में इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 105 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह से पहले वीकेंड में इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन रहा 403 करोड़। सोमवार का कलेक्शन मिला कर यह फिल्म 450 करोड़ के करीब ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर आज इस फिल्म का छठा दिन है और आज भी इस फिल्म के 12 करोड़ के आसपास कलेक्शन करने की संभावना है। अब बात करें इस फिल्म के रिकॉर्ड्स की तो यह फिल्म अक्षय कुमार की 10वीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा तमिल से हिंदी में डब यह पहली फिल्म है जिसने हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देखा है तो इसके पहले हफ्ते के कलेक्शन पर अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें।

 

Thu 20.25 cr.

Fri 18 cr.

Sat 25 cr.

Sun 34 Cr.

Mon 13.75 Cr

Total Nett: ₹ 111 cr.

Previous articleअक्षय-रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने शनिवार को किया जबरदस्त प्रदर्शन, कलेक्शन में जोरदार उछाल
Next articleफिल्म 2.0 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, बाहुबली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा