रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा आज बॉक्स-ऑफिस पर करने वाली है धमाका..आपको बताएंगे कैसे और साथ ही बात करेंगे इस फिल्म के शनिवार के कलेक्शन की। सिंबा ने ओपनिंग डे पर काफी अच्छा कलेक्शन किया और दूसरे दिन इसने और भी बेहतर करते हुए वह करके दिखा दिया जिसकी उम्मीद अजय देवगन और अक्षय कुमार के कैमियो वाली इस फिल्म से की जा रही थी। अब आज रविवार को यह और भी बड़ा धमाका करने वाली है।

फिल्म सिम्बा ने बॉक्सऑफिस पर रिलीज के दूसरे दिन करीब 13 फीसदी का उछाल लिया और 23.33 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को इस फिल्म ने 20.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से दो दिनों में इस फिल्म ने 44.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्सऑफिस पर आज इस फिल्म का तीसरा दिन है और आज इसे बहुत ही जबरदस्त ऑकुपेंसी मिली है लगभग 80 से 85 फीसदी तक की। इससे माना जा रहा है कि आज इसका कलेक्शन 25 से 30 करोड़ से के बीच रह सकता है।

फिल्म को ओवरसीज में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी पहले दिन के ही आंकड़े आए हैं और ओवरसीज में पहले दिन ही इस फिल्म ने 13.14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।

सिम्बा को भारत में 4020 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और ओवरसीज में इसे 963 स्क्रीन्स मिली हैं। इस तरह से इस फिल्म को दुनिया भर में 4983 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सिंबा का बजट लगभग 80 करोड़ बताया जा रहा है और संभावना है कि यह पहले हफ्ते से ही प्रॉफिट में आ जाएगी।

सिम्बा में रणवीर सिंह और सारा अली खान के अलावा अजय देवगन का कैमियो रोल है और अक्षय कुमार की भी सरप्राइज़ एंट्री है। इस तरह से सिंबा को इन दोनों सुपर स्टार्स की फैन फॉलोइंग का भी खूब फायदा मिल रहा है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फुल मसाला एंटरटेनर है जो पैसा वसूल है। फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देखा है तो आपको यह कैसी लगी कमेंट करके हमें भी बताएं, साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें

Previous articleसिंबा का बॉक्स-ऑफिस पर धमाका, पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन
Next articleफिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक पोस्टर