अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और धमाल सीरीज के रेगुलर सितारों से सजी फिल्म टोटल धमाल ने अपने तीसरे वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। यह फिल्म अब 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के और करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के कलेक्शन के अब तक के आंकड़े कैसे रहे हैं।


बात करें फिल्म टोटल धमाल के तीसरे वीकेंड में रविवार के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले बड़ी बढ़त लेते हुए 3.95 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब हो गया है 141.01 करोड़। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 1.70 करोड़ और शनिवार को 2.76 करोड़ का कलेक्शन किया।


इतने कलेक्शन के साथ यह फिल्म अब इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है, पहले नंबर पर उरी द सर्जिकल स्ट्राइक है। इतना ही नहीं टोटल धमाल अजय देवगन की भी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, कलेक्शन के मामले में गोलमाल अगेन अजय की सबसे बड़ी फिल्म है।


टोटल धमाल ने अपने पहले हफ्ते में 94.55 करोड़, दूसरे हफ्ते में 38.05 करोड़ और तीसरे वीकेंड में 8.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आज बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का 18वां दिन है। आज इस फिल्म का कलेक्शन एक से डेढ़ करोड़ के आसपास रहने की संभावना है। 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए इस फिल्म को अब 9 करोड़ और चाहिए जिसे यह अपने चौथे वीकेंड में पूरा कर लेगी।

Previous articleजानिए टोटल धमाल फिल्म तीसरे हफ्ते में कैसा कलेक्शन कर रही है
Next articleकरण जौहर की फिल्म कलंक का धमाकेदार टीजर रिलीज, ब्लॉकबस्टर रहने वाली है फिल्म