राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री ने बॉक्सऑफिस पर अपने चौथे दिन यानी सोमवार को भी कमाल कर दिया। इस फिल्म ने सोमवार को अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कलेक्शन किया, ऐसा कम ही होता है लेकिन स्त्री ने इसे कर दिखाया। दरअसल सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी का इस फिल्म को पूरा फायदा मिला।
फिल्म स्त्री ने बॉक्सऑफिस पर अपने चौथे दिन 9.70 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म से पहले ही ऐसी उम्मीद थी जिस पर ये बिल्कुल खरी उतरी। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 31.26 करोड़ का कलेक्शन किया था इस तरह से 4 दिनों में इस फिल्म ने 41.97 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
#Stree runs riot at the BO… Surpasses expectations by putting up a FANTASTIC TOTAL on Day 4 [#Janmashtami holiday]… Fri 6.83 cr, Sat 10.87 cr, Sun 14.57 cr, Mon 9.70 cr. Total: ₹ 41.97 cr. India biz… This one’s a SUPER HIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2018
बॉक्सऑफिस पर आज फिल्म स्त्री का पांचवां दिन है। कामकाजी दिन होने से आज इस फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ के आसपास रह सकता है। इस तरह से इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 55 करोड़ के आसपास रह सकता है। फिल्म स्त्री का बजट 20 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है, इस तरह से यह फिल्म पहले ही सुपर हिट हो चुकी है।
इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, उन्होंने फिल्म स्त्री को कुछ इस तरह से बनाया है कि यह दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखती है। फिल्म स्त्री कुछ इलाकों में प्रचिलत इस धारणा पर आधारित है कि वहां रात के वक्त डायन आती है और रात में बाहर निकलने वाले मर्द को उठा ले जाती है। यह सिर्फ उन लोगों को ही छोड़ती है जिनके घर पर ओ स्त्री कल आना लिखा होता है। फिल्म में डर के साथ कॉमेडी का तड़का भी खूब अच्छे से लगाया गया है। फ्रेंड्स इस फिल्म को आपने देखा है तो अपनी राय कमेंट करके हमें जरूर बताएं साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें