विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स अपने तीसरे हफ्ते में भी शानदार कलेक्शन कर रही है। साउथ की कई भाषाओं में बनी फिल्म आरआरआर से मिल रही कड़ी चुनौती के बावजूद इस फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को शानदार कलेक्शन किया।

द कश्मीर फाइल्स ने अपने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़ और शनिवार को 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक यानी 16 दिनों में 219.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

आज 17वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 8 से 10 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है और आज ही यह 225 करोड़ के माइलस्टोन को भी पार कर लेगी।

Previous articleRRR Box Office Collection: आरआरआर ने तीन दिन में ला दिया तूफान, कलेक्शन में बाहुबली को भी पीछे छोड़ा
Next articleRRR Box Office Collection: आरआरआर मूवी ने एक हफ्ते में दुनियाभर में की छप्परफाड़ कमाई