करीना कपूर खान ने जाने जां फिल्म से ओटीटी डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनका किरदार एक सिंगल मदर का है जो बेटी के साथ पहाड़ी इलाके में रहती है। एक मर्डर होने के बाद वो पुलिस जांच के दायरे में आ जाती है। इस मर्डर मिस्ट्री का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज करीना कपूर की यह फिल्म सुजोय घोष के निर्देशन में बनी है। इसके लेखक भी सुजोय ही हैं। इसकी कहानी वर्ष 2005 में आई मशहूर जापानी किताब ‘द डिवोशन आफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित है।

फिल्म की कहानी कुछ ऐसे है। कलिंगपोंग में मिसेज माया डिसूजा (करीना कपूर) अपनी किशोर बेटी तारा (नायशा खन्ना ) के साथ रहती है। माया टिफिन नामक रेस्त्रां संचालित करती है। मां बेटी अपने जीवन में सुखी हैं। माया का पड़ोसी नरेन (जयदीप अहलावत) गणित का शिक्षक है।

वह माया को पसंद करता है, लेकिन कहने की हिम्महत नहीं रखता। एक दिन अचानक से माया का पति और मुंबई पुलिस में सब इंस्पेाक्टरर अजित म्हालत्रे (सौरभ सचदेवा) उसे खोजते हुए वहां पहुंच जाता है। वहां से माया के अतीत की परतें खुलती हैं। वह पोल डांसर हुआ करती थी। माया से मिलने अजित उसके घर जाता है। वहां पर आपसी कहासुनी में अजित का मर्डर हो जाता है। अजित की खोज में मुंबई पुलिस का अधिकारी करण (विजय वर्मा) कलिंगपोंग आता है इसके आगे की कहानी के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी क्योंकि पूरा बता देंगे के मजा खराब होगा।

फिल्म जाने जां में करीना ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह निभाई है। विजय वर्मा भी हर फिल्म या वेबसीरीज के साथ बेहतर होते जा रहे हैं। पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत का किरदार काफी दिलचस्प है। उन्हों ने पात्र की मनोदशा से लेकर रंगरूप को लेकर स्व यं में छिपी हीन भावना को बहुत संजीदगी से व्यिक्तच किया है। अपने हर दृश्यत से वह प्रभावित करते हैं। मुख्य किरदारों और उनकी कहानियों के कई शेड्स हैं। कलिंगपोंग का वातावरण कहानी के अनुकूल है। कलिंगपोंग के कुछ मनमोहक दृश्यों के साथ वहां की जीवनशैली की छोटी सी झलक देने की कोशिश सिनेमेटोग्राफी के जरिए हुई है। अपराध, पीड़ित, संदिग्ध, सुराग, जांच तक इसमें रहस्य थ्रिलर के लिए आवश्यक सभी तत्व मौजूद हैं। फिल्मह में कई पुराने गाने हैं, जो समां बांधने में मददगार होते हैं।

फिलहाल करीना की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन ट्रेंड कर रही है। इस वीकेंड पर आप इसे देख सकते हैं।

Previous article‘मिशन रानीगंज’ फिल्म का मोशन पोस्टर, दिखी अक्षय कुमार और अन्य सितारों की झलक
Next articleगदर 2 पठान को पीछे छोड़ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी