जॉन अब्राहम और दिव्य खोसला कुमार स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फ़िल्म को अगले साल ईद पर रिलीज़ किया जाएगा। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है और साथ ही इस फ़िल्म से एक शानदार पोस्टर भी जारी किया है।

इस फिल्म में जॉन अब्राह्म लीड रोल में होंगे और इस बार लखनऊ से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे. उन्होंने जो पोस्टर जारी किया है उसमें वह काफी दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं. इसमें उन्होंने भगतसिंह स्टाइल में मूंछे रखी हुई हैं और कंधे पर हल रखकर हाथ में पकड़ा हुआ है… उनके शरीर पर जख्म के गहरे निशान भी दिख रहे हैं।

जॉन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,”जिस देश की मैया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है! सत्यमेव जयते ईद 2021 में 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” फिल्म में जॉन अब्राहम के अपॉजिट दिव्या खोसला कुमार भी होंगी. फिल्म को टी-सीरिज और एम्मे एंटरेटनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं और डायरेक्टर मिलाप जवेरी हैं।
साल 2018 में मिलाप और जॉन ने ‘सत्यमेव जयते’ बनाई थी…यह फिल्म सक्सेसफुल रही थी। इस फिल्म की कहानी में मुंबई में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई थी जो दूसरे पार्ट में शिफ्ट होकर लखनऊ पहुंच गई है। अब जॉन लखनऊ में भ्रष्टाचार खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे। आपको फिल्म सत्यमेव जयते में जॉन का लुक कैसा लगा और क्या आप उनकी इस फिल्म को देखना पसंद करेंगे, कमेंट करके हमें भी बताएँ। इस वीडियो को लाइक और शेयर करें, साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें

Previous articleमहाराजा सुहेलदेव पर बनने जा रही है फिल्म, लेकिन अजय देवगन नहीं यह बनाएंगे
Next articleअनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी फिर करेगी धमाल, बनेगी राम लखन 2