फिल्म आर्टिकल 370 ने अपने फर्स्ट वीकेंड में किया है शानदार कलेक्शन। डीसेंट ओपनिंग के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे और तीसरे दिन लगातार बढ़ोतरी हुई।

रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को इस फिल्म ने 6.12 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 9.08 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.25 करोड़ रहा। इस तरह से सिर्फ तीन दिन में आर्टिकल 3 मूवी ने 25.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

इस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी काफी अच्छी है और इसकी बदौलत आज चौथे दिन भी यह 5 से 6 करोड़ के आसपास कलेक्शन करती दिखाई दे रही है।

आर्टिकल 370 मूवी कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने की पृष्ठभूमि में बनी हुई फिल्म है। यामी गौतम इस फिल्म में एक एजेंट बनी हैं जो जूनी हक्सर नाम की कश्मीरी महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि जूनी के ईमानदार पिता किस तरह से साजिश का शिकार होते हैं।

आर्टिकल 370 मूवी में अरुण गोविल ने पीेम का किरदार निभाया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित है। इसके साथ ही प्रियामणि ने पीएमओ की सीनियर अधिकारी का किरदार निभाया है जिसकी सीधी पहुंच गृहमंत्री और प्रधानमंत्री तक होती है।

फिल्म आर्टिकल 370 का कुल बजट 20 करोड़ रुपए का बताया गया है जिसे यह फिल्म अपने शुरुआती 3 दिनों में ही निकाल चुकी है। इस फिल्म के सुपरहिट होने की पूरी संभावना है।

Previous articleShaitaan New Poster: डरा देगा शैतान मूवी से आया आर. माधवन का नया पोस्टर, अजय देवगन भी हैं
Next articleLaapataa Ladies Movie Review: आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म