अजय देवगन और तब्‍बू की फिल्‍म ‘भोला’ के 8 दिनों का नेट इंडिया कलेक्शन आपको बताएंगे। बॉक्स ऑफिस पर 30 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म स्टेबल बनी हुई है और इसके कलेक्शन में अभी भी उछाल की संभावना दिखाई दे रही है।

रिलीज के सातवें दिन इस फिल्म ने 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से अपने सात दिनों में इसने 56.68 करोड़ का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है।

भोला को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है और आज आठवें दिन भी इसका कलेक्शन 3 से 4 करोड़ के बीच ही रहने की संभावना है। इसके बाद इस फिल्म के दूसरे वीकेंड में गुड फ्राइडे, सेकेंड सैटर्डे और फिर संडे की छुट्टी का इसे बंपर फायदा मिलता दिख रहा है। इस दौरान इसके कलेक्शन में तगड़ा उछाल पक्का माना जा रहा है।

Previous articlePushpa 2 The Rule पुष्पा 2 द रूल का टीजर इस दिन आएगा, टाइम भी नोट कर लें
Next articleशाहरुख-सलमान एक साथ एक ही मूवी में, तैयार हो जाइए टाइगर वर्सेस पठान के लिए