सन्नी देओल, उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल और सिमरत कौर स्टारर गदर 2 ने तीन हफ्तों में कमाल का कलेक्शन किया है। तीसरे हफ्ते में कामकाजी दिनों में गदर 2 कलेक्शन में गिरावट आई लेकिन रक्षाबंधन की छुट्टी पर इसने गजब का कमबैक किया। 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन गदर 2 फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और संकेत दे दिए कि चौथे वीकेंड में भी इसका जलवा कायम रहेगा।


बॉक्स ऑफिस पर अपने 20वें दिन गदर 2 ने 8.60 करोड़ का कलेक्शन किया (Gadar 2 Collection Day 20)और 21वें दिन 8.10 करोड़ का कलेक्शन (Gadar 2 Collection Day 21)किया। इस तरह से 21 दिन या तीन हफ्तों में गदर 2 टोटल नेट कलेक्शन हो चुका है 482.45 करोड़ रुपए (Gadar 2 total Net Collection)।


बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का आज यानी एक सितंबर को 22वां दिन (Gadar 2 Collection Day 22) है। आज भी यह फिल्म 7 से 9 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। शाम के शोज में इसे काफी अच्छी ऑकुपेंसी मिली हुई है। इसके बाद शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन एक बार फिर से दो अंकों में जाने की पूरी संभावना है।


ऐसे में गदर 2 फिल्म शनिवार को ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और रविवार को यह बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। बाहुबली 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 511 करोड़ है जिसे गदर 2 इस रविवार को हासिल कर सकती है।


गदर 2 को लोग फैमिली के साथ देखना पसंद कर रहे हैं क्योंकि उन्हें काफी अर्से बाद ऐसी फिल्म मिली है जो मास अपीलिंग तो है ही साफ-सुथरी भी है जिसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है। इस वजह से लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

Tags-Gadar 2 Collection, Gadar 2 Movie, Gadar 2 Box Office, Gadar 2 Life time collection, Uttar Pradesh Khabar

Previous articleJawan Trailer: शाहरुख खान की मूवी जवान का ट्रेलर आया, फैंस हुए क्रेजी
Next articleGadar 2 Collection Day 23: गदर 2 के कलेक्शन में लगा ब्रेक लेकिन इस वजह से है उम्मीद