गदर 2 ने अपने तीन हफ्तों में बॉक्सऑफिस पर शानदार सफर तय किया है और अब यह फिल्म चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। गदर 2 का चौथा हफ्ता शुरुआत में कुछ अच्छा नहीं रहा है क्योंकि चौथे हफ्ते के पहले ही दिन इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई है। गदर 2 के बॉक्सऑफिस पर चौथे हफ्ते का पहला दिन यानी 22वां दिन का कलेक्शन अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा है।

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन यानी बीते शुक्रवार को 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर गदर 2 ने दोनों दिन 8 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। बहरहाल, गदर 2 के 22वें दिन के कलेक्शन मिलाकर अब गदर 2 का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 487.65 करोड़ हो चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर आज गदर 2 का 23वां दिन है और चौथा शनिवार है। शनिवार का दिन होने से इसके कलेक्शन में फिर से उछाल आना तय है लेकिन आज ही यह फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी या नहीं इस पर अब सस्पेंस हो गया है।

माना जा रहा है कि आज यह फिल्म 8 से 10 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेगी लेकिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए अभी 12.35 करोड़ का कलेक्शन और करना होगा। इतना पक्का जरूर हो गया है कि रविवार को यह 500 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ देगी।

Previous articleGadar 2 Collection Day 22: गदर 2 के तीन हफ्तों का कलेक्शन इतना! चौथे हफ्ते में बनेंगे रिकॉर्ड्स
Next articleGadar 2 24 Day Collection: गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर आज 24 दिन बना रही यह रिकॉर्ड, पठान से भी नहीं हो पाया था यह काम