सन्नी देओल और अमीषा पटेल स्टारर मूवी गदर 2 का आज बॉक्स ऑफिस पर 24वां (Gadar 2 24 Day Collection) दिन है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में आज नया रिकॉर्ड बना सकती है। यह रिकॉर्ड है 500 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री क्योंकि पठान के मुकाबले गदर 2 की 500 करोड़ क्लब में एंट्री काफी फास्ट हो रही है।

गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23वें दिन कितना रहा?

बात करें गदर 2 के 23वें दिन के कलेक्शन की तो यह 5.72 करोड़ रहा। इसके साथ ही अब तक गदर 2 टोटल कलेक्शन पूरे 493.37 करोड़ का हो चुका है। चौथे सप्ताह में एंट्री करते ही गदर 2 के कलेक्शन में कमी आई है हालांकि आज रविवार को एक बार फिर से इसके कलेक्शन में तेजी देखी जा रही है।

संभावित गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24वां दिन

500 करोड़ क्लब में गदर 2 की एंट्री के लिए अब सिर्फ 6.63 करोड़ रुपए के कलेक्शन की और जरूरत है। गदर 2 के 24वें दिन का कलेक्शन 7 से 8 करोड़ के आसपास रहने की संभावना है। इतना कलेक्शन करके आज ही गदर 2 मूवी 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा।

गदर 2 टोटल कलेक्शन के मामले में आज बनाएगी रिकॉर्ड

गदर 2 500 करोड़ क्लब में एंट्री करते ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी और वह है सबसे तेज रफ्तार से इस एलीट क्लब में एंट्री करने का। दरअसल, शाहरुख खान की पठान मूवी 500 करोड़ कलेक्शन 28 दिन में कर पाई थी जबकि गदर 2 24 दिन में 500 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। इस क्लब में अभी सिर्फ दो फिल्में हैं, पठान और बाहुबली। बाहुबली 2 500 करोड़ क्लब में 34 दिनों में घुस पाई थी। गदर 2 टोटल कलेक्शन के मामले में तीसरी फिल्म होगी जो सिर्फ हिंदी में 500 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी होगी।

Previous articleGadar 2 Collection Day 23: गदर 2 के कलेक्शन में लगा ब्रेक लेकिन इस वजह से है उम्मीद
Next articleJawan Advance Booking: शाहरुख खान की जवान की एडवांस बुकिंग का हाल…टिकट बुक कराने से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट