बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का जलवा अभी भी कायम है। आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीम गर्ल के बॉक्सऑफिस पर दस्तक देने के बाद भी गदर 2 नंबर वन बनी हुई है। गदर 2 अपने तीसरे वीकेंड में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी रही।

सन्नी देओल की मूवी गदर 2 ने तीसरे वीकेंड में शनिवार को 13.75 करोड़ का और रविवार को 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से 17 दिनों में गदर 2 टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 456.05 करोड़ हो चुका है। वीकेंड खत्म होने के बाद अब आज से कामकाजी दिनों की शुरूआत हो गई है। इस दौरान सभी फिल्मों का कलेक्शन गिरता है। फिर भी माना जा रहा है कि गदर 2 वीकडेज में 4 से 5 करोड़ रोजाना कमाती रहेगी और चौथे वीकेंड में यह 500 करोड़ का आंकड़ा पीछे छोड़ देगी।

अब बात ड्रीमगर्ल 2 मूवी की जो कलेक्शन के मामले में रविवार को दूसरे नंबर पर रही। बॉक्सऑफिस पर तीसरे दिन ड्रीम गर्ल 2 कलेक्शन 16 करोड़ का रहा जो गदर 2 के कलेक्शन से थोड़ा ही कम रहा। ड्रीम गर्ल 2 ने 3 दिनों में 40.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्सऑफिस पर अक्षय कुमार की मूवी ओएमजी 2 का जलवा भी कायम है। ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 17वें दिन यानी रविवार को  4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसका 17 दिनों का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब 135.92 करोड़ हो चुका है। माना जा रहा है कि यह मूवी अपने चौथे वीकेंड में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Tags-Gadar 2 Collection, OMG 2 Collection, Dream girl 2 Collection

Previous articleगदर 2 ने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, ड्रीम गर्ल 2, ओएमजी 2 का कलेक्शन जानिए
Next articleGadar 2 Collection: बॉक्सऑफिस पर गदर के 20 दिन और अब तक हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन