फिल्म इंडस्ट्री के लिए अगस्त का महीना काफी अच्छा रहा है। कोरोना काल के बाद बॉक्स ऑफिस पर जहां बहुत कम ही फिल्में चल पाई हैं वहीं अगस्त में रिलीज तीन फिल्में काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। इनमें सबसे पहला नाम गदर 2 का है। इसके बाद ओएमजी 2 और इस शुक्रवार को रिलीज हुई मूवी ड्रीम गर्ल 2 का नाम भी शामिल है।

बात करें गदर 2 के कलेक्शन की तो अब यह मूवी 500 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ चली है। तीसरे वीकेंड में बीते शनिवार को इस फिल्म ने 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से 16 दिनों में इस गदर 2 मूवी का टोटल नेट इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 439.95 करोड़ हो चुका है। इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन से केजीएफ 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के हिंदी में कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

हिंदी मार्केट में केजीएफ चैप्टर 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 435 करोड़ था जिसे गदर 2 अब पीछे छोड़ चुकी है। अब इसके सामने बाहुबली 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 511 करोड़ और पठान का कलेक्शन 543 करोड़ है। गदर 2 अभी जिस रफ्तार से बॉक्सऑफिस पर दौड़ रही है उसमें यह इन फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।

अब बात ओएमजी 2 के कलेक्शन की तो गदर 2 के साथ ही रिलीज हुई ओएमजी 2 का 16वें दिन का कलेक्शन रहा 3 करोड़ रुपए। इतने कलेक्शन के साथ ओएमजी 2 का 16 दिन का कलेक्शन अब 131.42 करोड़ हो चुका है।

और अब बात इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कलेक्शन की। आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 10.69 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को इसने बड़ा उछाल लेते हुए 14.02 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से दो दिनों में इस फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन हो चुका है 24.71 करोड़। आज भी इस फिल्म को काफी अच्छी ऑकुपेंसी मिल रही है। आज यह फिल्म 15 से 17 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है।

Previous articleDream Girl 2 Collection: आयुष्मान खुराना की मूवी ड्रीमगर्ल 2 ने अपने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
Next articleगदर 2, ओएमजी 2 और ड्रीम गर्ल 2 फिल्मों की बंपर कमाई, गदर 2 ने यह आंकड़ा भी पार किया