आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडेय स्टारर मूवी ड्रीम गर्ल 2 इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही थी और इसके ओपनिंग डे के कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है जो काफी अच्छी है।

बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल 2 का मुकाबला गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों से है जो दो हफ्तों से काफी अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। इसके बावजूद ड्रीम गर्ल 2 अपने लिए स्पेस बनाने में कामयाब रही है। ओपनिंग डे ड्रीम गर्ल 2 कलेक्शन 10.69 करोड़ का रहा जो काफी बढ़िया माना जा रहा है।

 ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना एक बार फिर से पूजा बन कर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग का तो हर कोई कायल है लेकिन इस बार अनन्या पांडेय की भी तारीफ हो रही है। आयुष्मान और अनन्या की जोड़ी काफी अच्छी लगी है।

 ड्रीम गर्ल 2 फुल एंटरटेनिंग मूवी है जो आपको खूब हंसाती है। फर्स्ट वीकेंड के लिए इसकी एडवांस बुकिंग काफी शानदार है जिससे यह आज शनिवार को 15 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। इसी तरह से संडो को भी इसका कलेक्शन और बेहतर रह सकता है।

ड्रीम गर्ल 2 फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे हैं। इनके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी सहायक भूमिकाओं में हैं। निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इस मूवी को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

Previous articleGadar 2 Collection: दूसरे वीकेंड में गदर 2 बनी नंबर 1, आज तक कोई फिल्म ऐसा नहीं कर सकी
Next articleगदर 2 ने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, ड्रीम गर्ल 2, ओएमजी 2 का कलेक्शन जानिए