सन्नी देओल और अमीषा पटेल की मूवी गदर 2 का शानदार कलेक्शन जारी है। इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में रच दिया है इतिहास। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। दूसरे वीकेंड में इस फिल्म ने इतना कलेक्शन कर लिया है कि इसने आज तक रिलीज सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।


गदर 2 ने अपने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और इसका कलेक्शन रहा 20.50 करोड़ जो एक दिन में अब तक का इस फिल्म का सबसे कम कलेक्शन था लेकिन अगले ही दिन इस फिल्म ने फिर से बड़ा उछाल लिया। दूसरे वीकेंड में गदर 2 ने शनिवार को 31.07 करोड़ और फिर रविवार को 38.90 करोड़ का जबर्दस्त कलेक्शन किया।


इस तरह से दूसरे वीकेंड के बाद इस फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब 375.10 करोड़ हो चुका है। दूसरे वीकेंड में गदर 2 ने टोटल 90.47 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात करें तो दूसरे वीकेंड में अब तक सबसे पहले 80.75 करोड़ कलेक्शन करने वाली बाहुबली 2 का स्थान था जो अब नंबर 2 हो चुका है। अब दंगल 73.70 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर और संजू 62.97 करोड़ के कलेक्शन के साथ चौथे नंबर पर है। केजीएफ 2 का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन 52.49 करोड़ था।


इस तरह से सन्नी देओल की गदर 2 दूसरे वीकेंड में अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन चुकी है। इस फिल्म को आज भी काफी अच्छी ऑकुपेंसी मिली है। 50 से 90% तक की ऑकुपेंसी रिपोर्ट अभी आ चुकी है। इस हिसाब से देखें तो आज 11वें दिन भी यह फिल्म 20 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करती दिख रही है।


अब बात करें बॉक्स ऑफिस पर अभी भी चल रही दूसरी फिल्मों की तो अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को भी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड में बड़ा उछाल मिला। ओएमजी 2 ने अपने दूसरे संडे को 12.06 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने 10 दिनों में 113.67 करो़ड का कलेक्शन कर लिया है। आज 11वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 6 से 8 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है।

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी चल रही है। इस मूवी ने रविवार को 2.28 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का अब तक का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 145.15 करोड़ हो चुका है।

Previous articleगदर 2 ने 5 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, अब नजर इस टारगेट पर
Next articleDream Girl 2 Collection: आयुष्मान खुराना की मूवी ड्रीमगर्ल 2 ने अपने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन