बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान का कलेक्शन (Pathan Box Office Collection)जारी है। इस फिल्म ने अब तक सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही 519.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 44 दिन का शानदार सफर पूरा कर चुकी है और आज इसका बॉक्सऑफिस पर 45वां दिन है। अपने 44वें दिन पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 लाख रुपए रहा।
इस तरह से 44 दिनों में टोटल पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 519.50 करोड़ हो गया है।
पठान के तमिल और तेलगू वर्जन ने अब तक 18.51 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से पठान को टोटल नेट बॉक्स ऑफिस इंडिया कलेक्शन 538.01 करोड़ हो चुका है।
आज 45वें दिन इसके कलेक्शन में सुधार होकर 60 लाख के करीब रहने का अनुमान है। वीकेंड में कलेक्शन में उछाल आने की पूरी संभावना है।