अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं और इन चार दिनों में गोल्ड ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं सत्यमेव जयते ने 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पहले वीकेंड में 70 करोड़ रह सकता है गोल्ड का कलेक्शन

आजाद भारत में भारतीय हॉकी के स्वर्ण पदक जीतने की कहानी पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड को शनिवार को 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से अपने शुरूआती 4 दिनों में यह फिल्म 55.50 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा हासिल कर चुकी है। आज पांचवें दिन भी फिल्म को काफी अच्छी ऑकुपेंसी मिली है जिसकी बदौलत यह फिल्म 15 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है और पहले वीकेंड का इसका कलेक्शन 70 करोड़ रह सकता है।

क्म स्क्रीन मिलने का सत्यमेव जयते को नुकसान

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते को कम स्क्रीन्स का नुकसान हो रहा है लेकिन ये फिल्म भी गोल्ड से ज्यादा पीछे नहीं चल रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, जबरदस्त एक्शन और नोरा फतेही के आइडम सॉन्ग से सजी इस फिल्म ने शनिवार को 9.03 करोड़ का कलेक्शन किया।

इस तरह से सत्यमेव जयते ने अपने 4 दिन में 45.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आज रविवार को इसका कलेक्शन 10 करोड़ के ऊपर रहने की संभावना है और इस तरह से यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में 55 करोड़ से उपर का कलेक्शन कर सकती है।

इन दोनों ही फिल्मों को बुधवार के दिन रिलीज होने से कमाई के लिए काफी अच्छा मौका मिला है और इस हफ्ते के अगले चार दिन भी ये खूब कमा सकती है। इसके बाद 24 अगस्त को अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस रिलीज हो रही है जो एक्शन, रोमांस और कर्णप्रिय गानों से सजी है, वह इनकी कमाई का रास्ता रोक सकती है।

बहरहाल देखना होगा कि क्या ये दोनों फिल्में 100 करोड़ के क्लब में जाएंगी या फिर कोई एक। फ्रेंड्स इस बारे में आपकी क्या राय है, अपने कमेंट्स हमें जरूर बताएं

Previous articleप्रियंका चोपड़ा के रोका की ये शानदार तस्वीरें आपने देखीं क्या
Next articleभंसाली, अक्षय के साथ साउथ की एक एक और सुपरहिट के रीमेक की तैयारी में!