लीजेंडरी डायरेक्टर रिडले स्कॉट (Ridley Scott) की मूवी नेपोलियन (Napoleon movie) पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी रिलीज हो गई है। इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है और दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।

 विश्व इतिहास में नेपोलियन बोनापार्ट के नाम से परिचित हर कोई है। रिडले स्कॉट की फिल्म नेपोलियन में इस फ्रांसीसी नेता के सत्ता में आने के साथ ही महारानी जोसेफिन के साथ उनके संबंधों को भी दर्शाया गया है।

फिल्म नेपोलियन में नेपोलियन की भूमिका जोकिन फीनिक्स (Joaquin Phoenix) ने और जोसेफिन के किरदार में वैनेसा किर्बी हैं। फिल्म का निर्देशन रिडले स्कॉट ने किया है और कहानी डेविड स्कार्पा ने लिखी है। भारत में इसे सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने करीब 1150 स्क्रीन पर रिलीज किया है।

एक्टर जोकिन फीनिक्स ( Actor Joaquin Phoenix) को पीरियड ड्रामा फिल्मों में गैरपरंपरागत किरदारों के लिए जाना जाता है। एक अकादमी पुरस्कार, ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार, ग्रैमी अवार्ड और दो गोल्डन ग्लोब अवार्ड सहित तमाम पुरस्कार उनकी एक्टिंग क्षमता के लिए मिल चुके हैं। अभिनेत्री वैनेसा नुआला किर्बी हॉलीवुड की मिशन इम्पॉसिबल सीरीज के अलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

फिल्म नेपोलियन की शुरुआत मैरी एंटोनेट के सिर काटने से होती है। इस फिल्म में नेपोलियन को तोपखाने के मामूली कमांडर से लेकर नेपोलियन प्रथम या फ्रांस के सम्राट बनने तक के  सफर को दिखाया गया है। सत्ता पर काबिज लोग नेपोलियन को बड़े ओहदे के लायक नहीं समझते हैं लेकिन सिकंदर और सीजर के नक्शेकदम पर चलते हुए नेपोलियन अपने सपने को पूरा करता है।

निर्देशक रिडले स्कॉट नेपोलियन के बारे में बेसिक जानकारियां देने के चक्कर में नहीं पड़े हैं इससे फिल्म लंबी और बोझिल भी होती। नेपोलियन के बारे में जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है ही। नेपोलियन ने 21 युद्ध लड़े जिनमें छह युद्ध का उल्लेख इस फिल्म में किया गया है। करीब 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म में सिनेमैटोग्राफर डेरियस वोल्स्की ने युद्ध के इन दृश्यों को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया है। डायलॉग्स भी प्रभावी हैं और आप उनसे काफी कुछ सीख भी सकते हैं।

Previous article12th Fail Box Office Collection: कम बजट की मूवी 12वीं फेल ने एक महीने में कमाए इतने करोड़
Next articleAnimal Advance Booking Report: रणबीर कपूर की एनिमल एडवांस बुकिंग में कर रही कमाल