विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 12वीं फेल ने बीते चार हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इस फिल्म की कहानी यंग जेनरेशन को प्रेरणा देने वाली है। फिल्म का प्रजेंटेशन भी काफी अच्छा है जिसकी वजह से 12वीं फेल अब तक अपने बजट से लगभग दोगुना कलेक्शन कर चुकी है।


विक्रांत मेसी के लीड रोल वाली फिल्म ’12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। माउथ पब्लिसिटी की वजह से इस मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ती रही।


अपने पहले हफ्ते में 12वीं फेल फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया था। 29वें दिन इसका कलेक्शन 20 लाख रुपए रहा लेकिन करीब 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 29 दिन में 45.13 करोड़ का कलेक्शन किया है।


12वीं फेल का पहले हफ्ते का कलेक्शन 13 करोड़ रहा। 12वीं फेल ने दूसरे सप्ताह में 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे सप्ताह में 8.54 करोड़ और चौथे सप्ताह में 9.48 करोड़ का कलेक्शन इस मूवी ने किया।


विक्रांत मेसी और पल्लवी लालवानी के लीड रोल वाली इस मूवी की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी के अलावा कन्नड़ और तेलुगु में भी रिलीज किया गया था, हिंदी क्षेत्र से बाहर फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही है।

Previous articleAnimal Trailer Release: एनिमल ट्रेलर में दिखा रणबीर कपूर का अनदेखा अवतार, धांसू ट्रेलर
Next articleNapoleon movie Review in Hindi:  पर्दे पर बेहद खूबसूरती से दिखाई गई है नेपोलियन बोनापार्ट की कहानी