अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे ने बॉक्सऑफिस पर पूरा कर लिया है एक हफ्ता। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर काफी सधी चाल से चल रही है और मजबूत बनी हुई है। फिल्म संकेत दे रही है यह आने वाले दिनों में सौ करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।

दे दे प्यार दे ने हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ दिखाई और छठे दिन 5.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन 56.57 करोड़ हो गया है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 38.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद कामकाजी दिनों में सोमवार को 6.19 करोड़, मंगलवार को 6.10 करोड़ कमाए थे।

बॉक्सऑफिस पर आज इस फिल्म का सातवां दिन है और आज भी इस फिल्म का कलेक्शन 5 से 6 करोड़ के बीच रह सकता है। अब यह भी पक्का है कि इस फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते में 61 करोड़ के पार ही रहने वाला है। इतने कलेक्शन से पूरी संभावना है कि यह फिल्म दूसरे वीकेंड में बड़ा उछाल जरूर लेगी। इसके बाद तीसरे हफ्ते में यह सौ करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है। फिल्म दे दे प्यार दे भारत में 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म का निर्देशन अकीव अली ने किया है। फ्रेंड्स, आपने भी इस फिल्म को देखा है तो कमेंट करके हमें भी बताएं कि आपको यह कैसी लगी, आपकी नजर में इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना रहने वाला है।

Previous articleDe De Pyaar De Box Office Collection Day 5- दे दे प्यार दे सा शानदार सफर जारी
Next articleDe De Pyaar De Box Office Collection Day 7-बॉक्स ऑफिस पर शानदार एक हफ्ता