बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30  ने बॉक्स ऑफिस  पर मचा दिया है हंगामा। अपने पहले दिन अच्छे कलेक्शन के बाद इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को बंपर कलेक्शन किया है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में 50 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल आया।

सुपर 30 ने शनिवार को 18.19 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के इतने जबरदस्त कलेक्शन से जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं क्योंकि ज्यादातर ने इस फिल्म को औसत रेटिंग ही दी थी। बहरहाल शुक्रवार के 11.83 करोड़ के कलेक्शन को मिला कर इस फिल्म ने दो दिनों में 30.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर आज इस फिल्म का तीसरा दिन है। आज भी इस फिल्म को अच्छी ऑकुपेंसी मिल रही है। फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी काफी शानदार है। इससे अनुमान है कि आज भी यह फिल्म 18-20 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर ही लेगी। इस फिल्म के साथ खास बात यह है कि इसे पूरा परिवार देखने जा रहा है।

फिल्म सुपर 30 में गरीब बच्चों को फ्री कोचिंग देने वाले आनंद कुमार के रोल में ऋतिक रोशन को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में गरीब बच्चों का संघर्ष, अपनी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंचने का जुनून और उन्हें निखारते-संवारते आनंद कुमार की कोशिशों को दिखाया गया है। ऋतिक के अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और आदित्य श्रीवास्तव प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सभी ने अपना रोल काफी अच्छे से निभाया है। फ्रेंड्स, इस फिल्म को आपने भी देख लिया है तो कमेंट करके बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी।

Previous articleऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन शानदार कलेक्शन
Next articleफिल्म सुपर 30 का शानदार रहा पहला वीकेंड, जानिए कितना रहा कलेक्शन