बॉक्स ऑफिस पर चल रही 4 फिल्मों का 26 जुलाई को कैसा रहा कलेक्शन, आइए जानते हैं। सबसे पहले बात कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या की। शुक्रवार 26 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के इतने कलेक्शन को अच्छा माना जा रहा है और वीकेंड्स पर कलेक्शन में बड़ा उछाल आने की संभावना है।

26 जुलाई को ही रिलीज वरुण शर्मा, दिलजीत दोसांझ और कृति शेनन स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला अपने पहले दिन कोई कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में भी उछाल आने की संभावना है।

अब बात 12 जुलाई को रिलीज ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन हो गया है 115.71 करोड़।

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का कलेक्शन अभी भी थमा नहीं है। आज से यह फिल्म अपने छठे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। फिल्म ने अपने बीते पांचवें हफ्ते में 275 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Previous articleफिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया से अजय देवगन, सोनाक्षी का फर्स्ट लुक लीक
Next articleरितिक रोशन की फिल्म के कलेक्शन समेत मनोरंजन जगत की तीन बड़ी खबरें जानिए यहां