सुपर स्टार प्रभास की मूवी सलार का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। हिंदी मार्केट में सलार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भले ही नए रिकॉर्डस नहीं बना सका लेकिन दुनिया भर में इसका जलवा कायम है। दुनिया भर में इसे खूब पसंद किया जा रहा है और इसी की बदौलत सिर्फ एक हफ्ते में इस मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।


सलार मूवी ने हिंदी मार्केट में अपने सातवें दिन 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया। हिंदी मार्केट में यह मूवी एक हफ्ते में 92.30 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बात करें सभी भाषाओं में सलार ऑल इंडिया कलेक्शन की तो एक हफ्ते में इसका कलेक्शन 309.3 करोड़ हो चुका है।

Salaar Box Office Collection Day 8


आज आठवें दिन भी हिंदी मार्केट में इसके कलेक्शन 7 करोड़ के आसपास रहने की संभावना है। दूसरे वीकेंड में एक बार फिर से सलार के कलेक्शन में तेजी आने की पूरी संभावना है।
सलार मूवी ने सात दिनों में पूरी दुनिया में भारी-भरकम कमाई की है। एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइडज सलार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 542.63 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।

Day 1 – ₹ 176.52 cr
Day 2 – ₹ 101.39 cr
Day 3 – ₹ 95.24 cr
Day 4 – ₹ 76.91 cr
Day 5 – ₹ 40.17 cr
Day 6 – ₹ 31.62 cr
Day 7 – ₹ 20.78 cr
Total – ₹ 542.63 cr

Previous articleDunki Box Office Day 3: डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा उछाल
Next articleअजय देवगन की नई मूवी रेड 2: शूटिंग, रिलीज डेट समेत पूरी जानकारी