बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाने के बाद अजय देवगन और माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर फिल्म टोटल धमाल अब कुछ धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। इस शुक्रवार से पहले इस फिल्म ने किसी भी दिन एक करोड़ से कम का कलेक्शन नहीं किया था, लेकिन शुक्रवार को कामकाजी दिन होने का असर इस फिल्म पर दिखा और यह एक करोड़ से नीचे आ गई।
चौथा शुक्रवार इस फिल्म का सबसे कम कलेक्शन वाला दिन रहा, अपने चौथे हफ्ते के पहले दिन इस फिल्म ने 75 लाख का कलेक्शन किया। इससे पहले यह फिल्म 145.71 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। इस तरह से इस फिल्म का 22 दिनों में टोटल नेट कलेक्शन 146.46 करोड़ हो चुका है।

चौथे शुक्रवार को भले ही इस फिल्म का कलेक्शन कम रहा लेकिन चौथे शनिवार और रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल आने की संभावना है। इसकी वजह यह कि यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है और अब काफी बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी है। ऐसे परिवार अब सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं और शनिवार-रविवार में इसका कलेक्शन 3-4 करोड़ तक रह सकता है।
चौथे वीकेंड में यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। टोटल धमाल ने अपने पहले हफ्ते में 94.55 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में 38.05 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 13.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। 100 करोड़ का आंकड़ा इस फिल्म ने 9 दिन में ही पूरा कर लिया था। व्यवसायिक दृष्टि से इस फिल्म को हिट करार दिया गया है।
फ्रेंड्स आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो यह आपको कैसी लगी और आपकी नजर में इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन कितना रहने वाला है, कमेंट करके हमें भी बताएं, साथ ही हमें लाइक और फॉलो करना न भूलें।